17.6 C
New York
Thursday, September 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime यूपी में बेखौफ घूम रहे अपराधी, देवरिया में दिनदहाड़े युवती को चाकू...

यूपी में बेखौफ घूम रहे अपराधी, देवरिया में दिनदहाड़े युवती को चाकू मारकर फ़रार बदमाश

8

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपथ के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवती को चाकू मारकर आरोपी फ़रार हो गया।  युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपथ के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवती को चाकू मारकर आरोपी फ़रार हो गया।  बताया जा रहा है कि कल शाम मृतका अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी एक युवक उसे चाकू मारकर भाग गया। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि आने वाली 23 अप्रैल को युवती की शादी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।