17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य दिल्ली पूर्वी निगम में नहीं लगाया जाएगा कोई भी नया कर…

पूर्वी निगम में नहीं लगाया जाएगा कोई भी नया कर…

4

पूर्वी नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी निगम की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है फिर भी जनता को सुविधाएं देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुक्त महोदय ने स्थायी समिति में बजट पेश करते समय शिक्षा उपकर, सुधार कर और आजीविका या व्यवसायिक कर लगाने की सिफारिश की थी। लेकिन स्थायी समिति ने इन करों को लगाए जाने से इंकार करते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। समिति द्वारा इस वर्ष किसी भी भी नए कर का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया है।
स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की सदस्य रेखा त्यागी ने अपने बजट भाषण में कहा था कि जब निगम के पास बजट ही नहीं है तो बजट पेश किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। इसे लेकर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने बजट को ठीक तरीके से पढ़ा नहीं, अन्यथा इस तरह की बात कहती ही नहीं।
निगम में जहां आय के स्रोत आंतरिक होते हैं वहीं प्रदेश सरकार से अनुदान से मिलते हैं। अनुदान भी निगम का अधिकार है। निगम आंतरिक स्रोत से भी आय प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित करती है। इसके अलावा किस मद में कितनी राशि खर्च की जानी है इसका भी आकलन किया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि बजट को पहले मंजूरी दी जाए।
स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि पूर्वी निगम अपनी आय बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रहा है और कई मदों में लक्ष्य से अधिक प्राप्ति की गई है। सभी संपत्तियों से कर की वसूली हो सके इसके लिए डाटाबेस बनाया जा रहा है। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। सभी संपत्तियों को यूनिक नंबर दिए जाएंगे। सारा डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। जिससे संपत्ति कर से अधिक राशि जुटाई जा सकेगी। इसके अलावा भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कि आय में वृद्धि हो सके।