17.6 C
New York
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh भारतीय रेलवे की बड़ी पहल: अब 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट,...

भारतीय रेलवे की बड़ी पहल: अब 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, वेटिंग लिस्ट यात्रियों को पहले ही मिलेगी स्थिति की जानकारी…

35

अगर आप भारतीय रेल से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। रेलवे टिकटिंग और रिजर्वेशन सिस्टम में सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब ट्रेन के छूटने से पूरे 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव रखा था, जिस पर सहमति जताते हुए रेल मंत्री ने अधिकारियों को इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

इस बदलाव से क्या होगा फायदा?

वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को अब अपनी टिकट की स्थिति पहले ही पता चल जाएगी।

यात्रियों को आखिरी वक्त तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अगर टिकट कन्फर्म नहीं होती है तो यात्रियों के पास वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाने का अधिक समय होगा।

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में रेलवे की ये नई व्यवस्था यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा मानी जा रही है।