खर्राटों से छुटकारा पाने के 5 सरल उपाय, अब सोते वक्त शर्मिंदगी से बचें

8

सोते वक्त खर्राटे लेना न सिर्फ आपके लिए बल्कि घर वालों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। कई बार यह आदत रिश्तों में तनाव का भी कारण बनती है, खासकर पति-पत्नी के बीच। खर्राटे तब होते हैं जब गहरी नींद में शरीर की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं और वायु मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। लेकिन चिंता न करें, इस समस्या का समाधान संभव है। यहां हम आपके लिए खर्राटे रोकने के 5 सरल और प्रभावी उपाय लेकर आए हैं:

1. करवट लेकर सोएं

सोने की स्थिति का खर्राटों पर बड़ा असर पड़ता है। पीठ या पेट के बल सोने की बजाय करवट लेकर सोने से खर्राटों की संभावना कम हो जाती है। दाईं ओर सिर करके सोने से विशेष रूप से मदद मिलती है। इसके लिए आप तकिये का सहारा लेकर आराम से सो सकते हैं।

2. नाक को साफ रखें

नाक बंद होने के कारण भी खर्राटे आते हैं। इसके लिए नमक के पानी से नाक धोएं, जिसे आयुर्वेद में “जल नेति” कहा जाता है। इसके अलावा सोने से पहले गर्म पानी से स्नान भी मददगार हो सकता है। नाक की पट्टियों का उपयोग भी नाक के मार्ग को साफ रखने में सहायक हो सकता है।

3. वजन कम करें

अधिक वजन खर्राटों का एक बड़ा कारण है। वजन घटाने से गले के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है, जिससे वायु मार्ग खुल जाता है और खर्राटे कम हो जाते हैं। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

4. रात में कम भोजन करें

रात में भारी भोजन करने से खर्राटे बढ़ जाते हैं, खासकर डेयरी उत्पाद या सोया मिल्क का सेवन। पेट भर जाने से एसिड नली में आकर गले में जलन और सूजन पैदा कर सकता है। इसलिए सोने से पहले हल्का भोजन करें।

5. पुदीने का उपयोग करें

पुदीना एक प्राकृतिक उपाय है जो नाक के मार्ग को साफ रखने में मदद करता है। सोने से पहले पुदीने का तेल सूंघें या पुदीने का पानी पीने से आपको खर्राटों में राहत मिल सकती है।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ खर्राटों से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि एक अच्छी और शांतिपूर्ण नींद का भी आनंद ले सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन को और रोमांचक बना सकते है।