17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नैनीताल में आबादी क्षेत्रों तक पहुंची आग, ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाएं...

नैनीताल में आबादी क्षेत्रों तक पहुंची आग, ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाएं सवाल

13

नैनीताल, भवाली रोड पर पाइंस क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार रात लगी आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। लोगों की सूचना पर अग्निशमनकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उधर, खुर्पाताल क्षेत्र के जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं और वन विभाग की टीम का अता-पता नहीं है। आग बुझाने में उमेश कुमार, मोहन सिंह, देवेंद्र पाल समेत अन्य अग्निशमन कर्मी शामिल रहे।

उधर, समीपवर्ती खुर्पाताल और देवीधूरा क्षेत्र में भी जंगल में आग लगी हुई है। शुक्रवार रात आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को आगे बढ़ने से रोका मगर जंगल शनिवार को भी धधकते रहे।

गाँव वासियों ने प्रशासन पर उठाएं सवाल

खुर्पाताल निवासी मनमोहन कनवाल व दीपक पांडे ने बताया कि गांव की ओर बढ़ रही आग को बुझाने के लिए वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण ही रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आग की वजह से इलाके में धुंध छाई है। आग फैलने की आशंका से ग्रामीणों की नींद उड़ी रही।