17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मध्यप्रदेश : कांग्रेस में फिर दो टूक, समर्थकों ने की सिंधिया को...

मध्यप्रदेश : कांग्रेस में फिर दो टूक, समर्थकों ने की सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग

4

मध्यप्रदेश में चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम का घमाशान युद्ध शुरू हो गया था। पर मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ का एलान होने के बाद कांग्रेस के लिए अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के 11 समर्थक विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। उनकी मांग है कि सिंधिया को तुरंत, प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट न करने की धमकी दी है।

यह सभी समर्थक दिल्ली में सिंधिया के घर के बाहर जुटकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। देखा जाए तो कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद, ये कुर्सी खाली हो जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री की दौड़ के लिए भी ज्योतिरादित्य और कमलनाथ का नाम साथ-साथ चल रहा था। सिंधिया को उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। तो फिर  कमलनाथ को मुख्यमंत्री चुना गया। ऐसे में उनके समर्थक अब, उन्हें मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-