17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news माता की ये आरती भाव-विभोर कर देती है, यू-टयूब पर भी देख...

माता की ये आरती भाव-विभोर कर देती है, यू-टयूब पर भी देख चुके हैं करोड़ों लोग

9

 नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की अराधना का महापर्व है। इस मौके पर नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के अलावा भी साल में तीन अन्य नवरात्र होते हैं। लेकिन इनमें शारदीय और चैत्र नवरात्र ही लोकप्रिय हैं। आश्विन महीने में पड़ने वाले नवरात्र को महानवरात्र भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस नवरात्र के बाद दशहरे का त्योहार भी आता है।

अब पूरे नौ दिनों तक हर तरफ शेरा वाली माता की भक्ति का ही माहौल रहेगा।घर हो या मंदिर हर तरफ माता का ही गुणगान होगा। व्रत, पूजा-पाठ, दुर्गा पंडालों की तैयारी, टीवी पर मां दुर्गा से जुड़ी फिल्में और गाने वही जिन्हें हम सभी 90s से सुनते आ रहे हैं। जी हां, मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा वैसे ही होगी जैसे पहले हुआ करती थी। और इस भक्ति में साथ देंगे शेरा वाली के ये 7 आरती या गाने।

जिन्हें गाया है मशहूर भक्ति गायक गुलशन कुमार ने। अगर आपके घरों में भी दुर्गा मां के इस पर्व का जश्न मनाया जा रहा है तो अपनी प्ले लिस्ट में इन 7 गानों को जोड़ लें और पूरे मन में भक्ति में लीन हो जाएं।

  • गुलशन कुमार की गाई हुआ आरती, मैं बालक तू माता शेरावालिए
  • आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा
  • मैं क्यूं बोलू सारी दुनिया बोलती है जय माता दी​
  • जय ज्वाला मां मन मेरा बोले जय ज्वाला मां
  • भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे
  • ओ आए तेरे भवन दे दे अपनी शरण
  • धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार मैया