17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ मोहेना कुमारी सिंह ने की गुपचुप सगाई,...

‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ मोहेना कुमारी सिंह ने की गुपचुप सगाई, viral photo…

7

‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ सीरीयल की अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने सगाई कर ली है। वे शो में कार्तिक की बहन कीर्ति का किरदार निभाती हैं। मोहिना ने गुपचुप तरीके से सगाई की। इस सगाई की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तसवीर में वे अपने मंगेतर के साथ नजर आ रही हैं। वे पीच एंड लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके मंगेतर शेरवानी और पगड़ी में नजर आ रहे हैं। मोहिना की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा (मध्य प्रदेश) में हुई।

स्‍पॉटब्‍वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, मोहिना ने सगाई के लिए शो से 3 दिन की छुट्टी ली है। गौरतलब है कि मोहिना रीयल लाइफ में रीवा की राजकुमारी है लेकिन उनका रोका कार्यक्रम सिंपल था। खबर है कि वे दिसंबर में शादी करेंगी।

खूबसूरत डांसर और एक्ट्रेस अपने घर मध्य प्रदेश के शहर रीवा में हुई. हालांकि, मोहेना सिंह ने अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। मोहेना कुमारी सिंह रीवा के शाही परिवार से है। वह डांस रियलिटी शो में भाग लेने वाली किसी भी रियासत परिवार की पहली राजकुमारी है। मोहेना सिंह ने इंडस्ट्री में डांस इंडिया डांस के साथ अपना करियर शुरु किया था।

लेकिन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके कीर्ति गोयनका के कैरेक्टर ने उन्हें घर घर में पहचान दिलाई। पहले ऐसी खबरें थी कि मोहेना सिंह अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके कोस्टार ऋषि देव को डेट कर रही है।

भले ही दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों से इंकार कर दिया हो लेकिन फैंस को शो में इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। लेकिन मोहेना सिंह की इस वायरल फोटो ने उनके कई फैंस को सदमा जरुर दिया है। वहीं उनकी शो की कोस्टार और शो में उनकी माँ बनी एक्ट्रेस पारुल चौहान भी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली है।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है,तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-