17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अपने हीरो के साथ काम करना मेरे लिए चुनौती है- टाइगर श्रॉफ

अपने हीरो के साथ काम करना मेरे लिए चुनौती है- टाइगर श्रॉफ

5

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के रीमेक के साथ साथ कई अनोखी दिलचस्प जोड़ी बनने का भी दौर चल रहा है। इसी लिस्ट में शामिल होने वाली अगली जोड़ी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की है। फिल्मी जगत से डांसिंग फैंस के लिए टाइगर और ऋतिक एक खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। YRF की आने फिल्म में बॉलीवुड के दो मशहूर डांसिंग स्टार टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन पहली बार एकसाथ दिखाई देंगे।

फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। टाइगर और ऋतिक जल्द ही फिल्म के लिए एक डांस-ऑफ शूट करेंगे। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान टाइगर ने बताया कि वे पहले से ही इस शूट की वजह से परेशान हैं क्योंकि उन्हें अपने हीरो का सामना करना पड़ेगा।

टाइगर ने खुद को ऋतिक से भयभीत बताते हुए कहा कि ‘मेरी अगली फिल्म मेरी सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि इस फिल्म में मैं अपने हीरो का सामना कर रहा हूं’।  इतना ही नहीं, टाइगर ने मुस्कुराते हुए खुद को गरीबों का ऋतिक रोशन तक कह डाला और इसे एक तुलना बताया।  टाइगर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके लिए ऋतिक रोशन के साथ एक फ्रेम में खड़े होना सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ समय के लिए डांस-ऑफ का शूट पोस्टपोन कर दिया गया है। लेकिन वे इसे लेकर बहुत उत्साहित है।