17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर महिला प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली किया

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर महिला प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली किया

4

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मंगलवार शाम में रास्ता खाली कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं शनिवार रात से यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रास्ता साफ कर लिया।

यहां दो दिनों से हिंसा भड़की थी। प्रदर्शनकारियों में से एक नौशाद ने कहा, ‘‘ रविवार रात में हालात बिगड़ गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर रास्ता खाली किया। क्षेत्र में मामले को बढ़ा रहे बाहरी लोगों को भी खाली करने को कह दिया गया है।’’ सीलमपुर में मुख्य सड़क के निकट सीएए के खिलाफ चल रहा है।