17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डूबने से महिला, उसके दो बच्चों की मौत

डूबने से महिला, उसके दो बच्चों की मौत

5

जिले के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जलाशय में डूबने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि चक पांच पीबी में जलाशय के पास खेलते समय दो बच्चे डूब गये। उन्हें बचाने के लिये गयी

बच्चों की मां सरोज (25) की भी डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान पवन और रिशु के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।