17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 25 जनवरी को र‍िलीज होगी, निर्भया पर बनी फिल्म ‘दिल्ली बस’

25 जनवरी को र‍िलीज होगी, निर्भया पर बनी फिल्म ‘दिल्ली बस’

3

देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में एक लड़की के साथ निर्दयता से हुए सामूहिक दुष्कर्म पर एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का नाम दिल्ली बस रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन शरीक मिन्हाज ने किया है।

निर्देशक शरीक मिन्हाज का कहना है कि उनकी फिल्म ‘दिल्ली बस’ उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई। शरीक की फिल्म 16 दिसंबर, 2016 को नई दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ निर्दयता से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में 16 दिसंबर की रात को हुई निर्दयता को दिखाया गया है। 1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में दिख रहे दृश्य उस विभत्स घटना को फिर से कुरेदते हैं।

वहीं फिल्म निर्देशक शरीक मिन्हाज का कहना है कि उनकी फिल्म ‘दिल्ली बस’ उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई। मिन्हाज ने एक बयान में कहा है कि, “महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आज देश में चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक है। इसलिए, हमने कुछ ऐसा बनाने के बारे में सोचा, जिससे समाज में बदलाव आए और जो कलात्मक तरीके से समस्याओं को उजागर करे।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे, जिसने अपनी जिदंगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम अपनी फिल्म के जरिए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।” यह फिलम अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

उन्होंने कहा, “हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे, जिसने अपनी जिदंगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. हम अपनी फिल्म के जरिए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म में दिव्या सिंह, नीलिमा अजीम, संजय सिंह आदि कलाकार हैं।