17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हनीमून मर्डर की मास्टरमाइंड निकली पत्नी सोनम रघुवंशी!

हनीमून मर्डर की मास्टरमाइंड निकली पत्नी सोनम रघुवंशी!

14

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मेघालय पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही उनकी हत्या की साजिश रची थी. 17 दिन तक लापता रही सोनम गाजीपुर में मिलीं हैं और अब पुलिस की पूछताछ में इस हनीमून मर्डर केस की परतें खुल रही हैं.

मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या के लिए भाड़े के बदमाशों को सुपारी दी थी. तीन हमलावर पकड़े गए, सोनम ने आत्मसमर्पण किया, और एक अन्य की तलाश जारी है.”

सूत्रों के मुताबिक, सोनम थकी हुई और परेशान हालत में थीं, लेकिन सुरक्षित हैं. मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम ने मध्य प्रदेश के तीन बदमाशों को सुपारी दी थी. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया, और एक अन्य की तलाश जारी है. डीजीपी नोंगरंग ने कहा कि हत्या की साजिश सोनम ने रची थी. पूछताछ में मकसद जानने की कोशिश हो रही है.