17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गुजरात में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत, मृतक संख्या...

गुजरात में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत, मृतक संख्या 19 हुई

6

गुजरात में कोविड-19 के कारण एक बुजुर्ग समेत दो और मरीजों ने जान गंवा दी। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 12 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

इनमें अहमदाबाद का 40 वर्षीय शख्स और गांधीनगर का 81 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के मरीज को किडनी से संबंधित बीमारी थी जबकि गांधीनगर का बुजुर्ग विषाणु से संक्रमित एक व्यक्ति के करीबी संपर्क में आया था।