17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जॉन कि फिल्म RAW पर आया बॉलीवुड सेलेब्स का ये रियेक्शन

जॉन कि फिल्म RAW पर आया बॉलीवुड सेलेब्स का ये रियेक्शन

5

जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (RAW) सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई हैं। देशभक्ति पर आधारित इस मूवी में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर अहम रोल में हैं। जॉन की फिल्म को बॉलीवुड सितारों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया हैं।

अरशद वारसी ने रॉ देखने के बाद जॉन की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने लिखा- ”पिछली रात रॉ देखी. जॉन ने एक जलिट किरदार को सरलता के साथ निभाया हैं। सिकंदर खेर शानदार रहे। जैकी श्रॉफी ने सरप्राइज किया हैं, वे बेहतरीन रहे।

हर्षवर्धन राणे ने लिखा- रॉ को इतने बेहतरीन तरीके से शूट किया गया हैं कि आप उन सभी को गले से लगाना चाहेंगे जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। जॉन ने अपनी आत्मा फिल्म को दे दी।

रोमियो अकबर वॉल्टर एक भारतीय जासूस की कहानी हैं। जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान जाता हैं। रॉ 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के बैकड्रॉप पर बेस्ड हैं। जासूस बने जॉन ने कई लुक्स अपनाए हैं। रॉ के पहले दिन 6 से 7 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-