17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ऐसा है बाबा का नया देश

ऐसा है बाबा का नया देश

4

विवादित बाबा स्वामी नित्यानंद दुषकर्म के आरोप लगने के बाद देश छोड़कर भाग गया। हालाकि गुजरात पुलिस और गृह मंत्रालय की तरफ से अभी तक उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। हालाकि रेपिस्ट बाबा स्वामी नित्यानंद देश छोड़कर भाग जाने के बाद एक देश का मालिक बन गया है। इक्वाडोर के निकट एक द्वीप पर एक हिंदू राष्ट्र ‘कैलाश’ का गठन कर लिया है, जिसका अपना झंड़ा और राजनीतिक व्यवस्था है।

‘कैलाश’ की वेबसाइट  Kailaasa.org  के मुताबिक च्च्यह सीमा रहित राष्ट्र है, जिसे दुनिया भर के बेदखल हिंदुओं ने बसाया है, जिन्हें उनके अपने देश में प्रामाणिक रूप से हिंदू धर्म का अभ्यास करने की अनुमति नहीं है।’’ इसमें कहा गया है, ‘कैलाशा को न सिर्फ सनातन हिंदू धर्म की रक्षा और संरक्षण के लिए, और उसे पूरे विश्व से रूबरू कराने के लिए बनाया गया है, बल्कि इसके जरिए उत्पीडऩ की ऐसी कहानी भी बताई जाएगी, जो अभी तक दुनिया को पता नहीं है।’

इस देश का अपना तिकोना झंडा है, जिस पर परमशिव और नंदी का चित्र है और इसे ‘ऋषभ ध्वज’ नाम दिया गया है। इसकी मुख्य भाषाएं अंग्रेजी, संस्कृत और तमिल हैं। इस नए देश की सरकार में आंतरिक सुरक्षा, रक्षा, कोषागार, वाणिज्य, आवास, मानवीय सेवाएं और शिक्षा जैसे विभिन्न विभाग हैं।