17.6 C
New York
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z लहसुन खाने का सही तरीका, जानिए कैसे मिलेगा सेहत को अधिक फायदा

लहसुन खाने का सही तरीका, जानिए कैसे मिलेगा सेहत को अधिक फायदा

29

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से खाते हैं? यदि नहीं खाते तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद है इस अनदेखा न करें।

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल, हार्ट हेल्थ, डिटॉक्सीफिकेशन, पाचन सुधार और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं खाया जाए, तो इसके पूरे फायदे नहीं मिल पाते। हाल ही में एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया कि ज्यादातर लोग लहसुन को काटने के बाद तुरंत ही पकाने की गलती कर बैठते हैं। जिससे वो इसका भरपूर फायदा नहीं ले पाते। विशेषज्ञों के अनुसार, लहसुन को छीलकर और काटकर तुरंत पकाने से उसमें मौजूद फायदेमंद तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए, इसे काटने के बाद कम से कम 10-15 मिनट का “रेस्ट” देना जरूरी है।

ऐसा क्यों करना चाहिए?

लहसुन में एसिलिन और सल्फोराफेन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने, दिल की सेहत सुधारने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर लहसुन को काटने के बाद तुरंत पकाया जाए, तो ये तत्व नष्ट हो जाते हैं। लेकिन 10-15 मिनट का रेस्ट देने से ये कंपाउंड सक्रिय रहते हैं और पकाने के बाद भी बरकरार रहते हैं।

अगर आप लहसुन से अधिकतम स्वास्थ्य लाभ पाना चाहते हैं, तो बस यह छोटी-सी आदत अपनाएं – लहसुन को काटकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें, फिर इस्तेमाल करें। इससे आपके शरीर को इसके संपूर्ण पोषण लाभ मिल सकेंगे।