17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब की जनता को 16 अप्रैल को मिलेगी खुशखबरी: 300 यूनिट मुफ्त...

पंजाब की जनता को 16 अप्रैल को मिलेगी खुशखबरी: 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर हो सकता है ऐलान

17

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार कल यानी 16 अप्रैल को अपने कार्यकाल का 1 महीना पूरा कर लेगी। बताया जा रहा है की इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर सकते हैं। 14 अप्रैल को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने कहा था, 16 तारीख को हम पंजाब के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे चुनावी वादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी तो बीज बोया है और अभी पूछ रहे हैं कि आम क्यों नहीं लगे? थोड़ा समय दीजिए, सारे वादे पूरे होंगे.’ इससे पहले पंजाब की नई नवेली सरकार ने पिछले महीने राज्य में घर-घर राशन वितरण योजना शुरू की थी। 0संपन्न विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने कई बड़े वादे किए थे, जिसमें से सभी को मुफ्त बिजली देने का वादा भी शामिल था। वैसे अब सब को 16 अप्रैल का इंतजार है।