17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अधेड़ को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, जमकर हुई पिटाई

अधेड़ को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, जमकर हुई पिटाई

5

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके से एक अधेड़ द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान महिला ने वहां से जा रहे लोगों की मदद से छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को सरेआम लात और घूंसे से जमकर पीटा। लोगों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।अधेड़ को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, जमकर हुई पिटाईमामला थाना साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम का है. दरअसल, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम पर बीते गुरुवार को एक महिला ने एक मनचले को जमकर पीटा। महिला को इस मनचले पर इतना गुस्सा था कि थप्पड़ और घूंसों से खूब पिटाई की।

बताया जा रहा है कि, इस महिला को ये मनचला शराब के नशे में काफी देर से परेशान कर रहा था। जब इस मनचले ने महिला को ज्यादा परेशान किया तो महिला ने पास से गुजर रहे युवकों की मदद से इस मनचले को पकड़ लिया और अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।