17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बड़े पर्दे पर छाने को तैयार छोटे पर्दे की बहू, फिल्म को...

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार छोटे पर्दे की बहू, फिल्म को मिली रिलीज डेट

5

छोटे पर्दे की बहू यानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी फिल्म ‘हैक्ड’ को रिलीजिंग डेट मिल गई है। फिल्म 31 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में डिजिटल और सोशल मीडिया के नेगेटिव रियेक्शन के बारे में दिखाया जाएगा।

फिल्म में साइबर क्राइम के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म सोशल मैसेज देगी कि कैसे सोशल मीडिया पर  अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों को शेयर करना किस हद तक घातक हो सकता है।

हिना इसमें एक फैशन मैग्जीन के संपादक के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में हिना का किरदार काफी ग्लैमरस है। फिल्म को अमर पी. ठक्कर और कृष्णा भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी अहम रोल में हैं।