सरसों के तेल और हींग से करें नाभि की देखभाल, मिलेंगे अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

1

आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना गया है और इसका सीधा संबंध हमारे शरीर के विभिन्न अंगों से होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों में नाभि पर तेल लगाने के लाभों को महत्वपूर्ण माना गया है। पाचन समस्याओं से लेकर त्वचा की देखभाल तक, नाभि पर तेल लगाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। खासतौर पर, जब सरसों के तेल में हींग मिलाकर नाभि पर लगाया जाए, तो इसके और भी अद्भुत फायदे हो सकते हैं।

आईये जानते है नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

1. पाचन समस्याओं से छुटकारा

सरसों के तेल और हींग के मिश्रण में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

2. त्वचा में निखार लाए

सरसों का तेल और हींग त्वचा की समस्याओं से निपटने में भी कारगर है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने में मदद करते हैं।

3. पीरियड्स के दर्द में राहत

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से भी नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से आराम मिल सकता है। यह रक्त संचार को बेहतर करता है और पीरियड्स की समस्याओं से राहत देता है।

4. बॉडी को डिटॉक्स करे

नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

5. जोड़ों के दर्द में आराम

जो लोग जोड़ों के दर्द या सूजन से परेशान हैं, उनके लिए भी यह उपाय फायदेमंद हो सकता है। यह बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है और अर्थराइटिस में राहत दिला सकता है।

कैसे लगाएं सरसों का तेल और हींग?

रात में सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने सरसों के तेल में चुटकी भर हींग मिलाकर इसे नाभि के आस-पास लगाएं और हल्की मालिश करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से आपको स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

इस आयुर्वेदिक उपाय से आप न केवल अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि शरीर की कई समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।