17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news न्यूली मैरिड सोनम कपूर ने आनंद के साथ कुछ इस अंदाज में...

न्यूली मैरिड सोनम कपूर ने आनंद के साथ कुछ इस अंदाज में मनाया शादी के बाद पहला बर्थडे

6

: 8 मई 2018 को आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने 30 जुलाई को पति आनंद के साथ अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें शादी के बाद ये आनंद का पहला जन्मदिन है जिसे खूबसूरत बनाने में सोनम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने बेटर हाफ आनंद अहूजा का दिन यादगार बनाने के लिये सोनम ने उन्हें कुछ अलग तरह से विश किया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए सोनम ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कमेंट किया है कि- ”मेरी ज़िंदगी के प्यार और सबसे दयालु इंसान के लिए  जिसे मैं जानती हूं  जन्म दिन की बहुत मुबारकबाद। तुम मेरे लाइफ को बेहतर बनाते हो और मैं भाग्यशाली हूं कि तुम आज पैदा हुए।

हम दोनों सिर्फ़ एक पंख वाले एंजिल हैं और हम एक-दूसरे को गले लगाकर ही उड़ सकते हैं।” इसके साथ-साथ अनिल कपूर ने भी आनंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा है कि ”तुमने अपने सपनों का पीछा किया और अब उन्हें जी रहे हो। इससे अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता। आनंद आहूजा, जन्म दिन मुबारक तुम पहले ही एक शानदार साल बिता रहे हो और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल और अधिक सफलता और ख़ुशियों से लबालब होंगे। इस चमक को कभी फीका मत पड़ने देना। हमेशा प्यार।” बेटी सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर ने आनंद का जन्मदिन बेहद यादगार तरीके से साथ मनाया।

आपको बता दें अनिल की फ़िल्म ‘फन्ने ख़ान’ रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम कर रहे हैं और सोनम ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नज़र आएंगी, जो अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में सोनम पहली बार अपने पापा अनिल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

गौर करने वाली बात है कि आनंद अहूजा शादी से पहले काफी लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन यह बात उन दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं की थी। आनंद पेशे से बिजनेसमैन हैं और हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपना एक नया स्टोर भी खोला है।

यदि आप भी पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से जुड़िये-

यह भी देखें-