17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news समाजसेवी हिमांशी शर्मा को मिला समाजसेवा सम्मान 2020

समाजसेवी हिमांशी शर्मा को मिला समाजसेवा सम्मान 2020

3

जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा को राष्ट्रीय लोकहित कल्याण मंच ने मोदीनगर में हुए एक कार्यक्रम में समाज मे उलेखनीय कार्य के लिए समाजसेवा सम्मान 2020 से सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मोदीनगर महिपाल सिंह रहें।

इस कार्यक्रम में संस्था ने लगभग 75 समाजसेवीओ व समाजसेविकाओं को उनके द्वारा समाज व शिक्षा, व चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य के लिए सम्मानित किया।जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा को सम्पूर्ण भारत मे बेटियो पर उनकी  हाइजीन व उनके पीरियड के समय मे अवेयरनेस के कार्य पर यह सम्मान संस्था की अध्यक्ष वर्षा बजाज व क्षेत्राधिकारी मोदीनगर महिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

इसी के साथ जन मानव उत्थान समिति की मंडल अध्यक्ष बबिता चौधरी जी को शिक्षा के क्षेत्र व जन मानव उत्थान समिति की दिल्ली अध्यक्ष श्री मति रेनू शर्मा को उनके द्वारा जोतिष  के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान व कार्य पर इनको भी सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने कहा कि समाज सेवा का कार्य करना हर इंसान में होना जरूरी है बरसरते की वह ईमानदारी व दिल से किया जाए  इस दौरान क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा किये जा रहे इस तरह के कार्य करने से समाज को एक नई दिशा मिलती है इस प्रकार के कार्य होते रहने चाहिए।

रिपोर्ट-यशपाल कसाना