17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सितारों से भरी शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी, गर्लफ्रेंड जॉर्जिया संग पहुंचे...

सितारों से भरी शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी, गर्लफ्रेंड जॉर्जिया संग पहुंचे अरबाज खान

6

दिवाली आने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इस त्योहार का खुमार बॉलीवुड जगत पर नवंबर महीने की शुरूआत से ही छाया हुआ है। शाहरुख खान दिवाली की पार्टी दे चुके हैं जिसमें दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

शाहरूख खान के बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने दोस्तों के लिए दिवाली की पार्टी रखी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की इस पार्टी में लोग अपने लाइफ पार्टनर्स और प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ जोड़े में नजर आए।

हालांकि, कुछ सितारे अकेले भी नजर आए। सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए।

अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

लाल रंग के लहंगे में जॉर्जियां काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अरबाज भी उनके साथ जंच रहे थे। पार्टी में जियोर्जिया ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

तस्वीरों में यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है।

शिल्पा की दिवाली पार्टी में उनकी बहन शमिता शेट्टी बेबी पिंक लहंगा विद बलून स्लीव्स पहने नजर आईं। नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ नजर आईं।

पेस्टल ग्रीन अनारकली ड्रेस पहने प्रीति जिंटा काफी प्रिटी नजर आईं तो व्हाइट और ब्लैक लहंगा पहने जैक्लीन फर्नाडीज का जलवा ही अलग था। इनमें से अरबाज खान और सुष्मिता सेन जैसे लववर्ड काफी खास नजर आए।

अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पार्टी में पहुंचे तो सुष्मिता सेन रहमान शॉल के साथ नजर आईं जिनके साथ उनके अफेयर के चर्चे चल रहे हैं।

दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्ते को ‘खान’दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे। 

अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी परिवार से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉडिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इनके अलावा लवयात्री के हीरो आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता शर्मा के साथ नजर आए। अर्पिता के साथ उनकी बहन अलवीरा खान भी नजर आईं।

अभिनेता आर माधवन अपनी पत्नी सरिता के साथ नजर आए तो सोनू सूद अपनी पत्नी सोनाली के साथ पार्टी में पहुंचे। भूषण कुमार अपनी पत्नी दिव्या खोसला कुमार के साथ नजर आए तो क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में नजर आए।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-