17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तेजस्वी को विरासत सौपेंगे शरद; आज पार्टी का करेंगे राजद में विलय

तेजस्वी को विरासत सौपेंगे शरद; आज पार्टी का करेंगे राजद में विलय

6

शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रित जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में आज बिना शर्त विलय होगा, कुछ दिन पहले ही दिल्ली में तेजस्वी यादव से शरद यादव ने मुलाकात की थी, जिस दौरान उन्होने इस बात के संकेत भी दिए थे। शरद यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव अब राजनीतिक विरासत संभालेंगे।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले शरद यादव अब लालू यादव के साथ होने जा रहे हैं। आज उनकी पार्टी लोकतांत्रित जनता दल का राजद में विलय हो जाएगा। वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राजद में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

https://twitter.com/SharadYadavMP/status/1504131518276329479?s=20&t=We51hUGxgvTyKBMSJDok-g

शरद यादव ने राजद में विलय की घोषणा पहले ही कर दी थी। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके यह स्पष्ट कर दिया था। शरद यादव ने कहा था कि, “यह पूर्ववर्ती जनता दल के अलग-अलग संगठनों को एक साथ लाने के उनके प्रयासों का हिस्सा होगा। देश में मजबूत विपक्ष स्थापित करना समय की मांग है। इसलिए मैं इस दिशा में पूर्व जनता दल के साथ-साथ अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं। इसलिए, मैंने अपनी पार्टी एलजेडी का राजद में विलय करने का फैसला किया है।”