17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Ratlam News : चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने...

Ratlam News : चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे।

9

रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूरी का माल में एक परिवार ने चाय की पत्ती के साथ भूल से कीटनाशक पावडर डालकर चाय बना ली और उसे पी ली। इससे दो बच्चों सहित आठ लोग बीमार हो गए। उन्हें रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दो बच्चों सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मकना खराड़ी पिता हुकजी खराड़ी निवासी ग्राम भूरी का माल के घर पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी 60 वर्षीय गोबरी बाई ने चाय बनाई थी। चाय की पत्नी कम होने पर गलती से उन्होने चाय की पत्ती के साथ चाय पत्ती जैसा दिखने वाला कीटनाशक पावडर मिलकर डाल दिया। चाय बनने के बाद सभी ने चाय पी।

चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे। बच्चे उल्टियां करने लगे। इससे पूरा परिवार घबरा गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वे मकना के घर पहुंचे। किसी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता को खबर दी। वह भी मकना के घर पहुंची और रावटी अस्पताल सूचना दी। एम्बुलेंस आती उसके पहले ही ग्रामीण बीमार लोगों को बाइकों पर लेकर रावटी के अस्पताल पहुंचे