17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चंडीगढ़ आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

55

पंजाब सरकार ने म्यूंसीपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) को होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार के यू. टी., चंडीगढ़ में स्थित सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी की गई है।

पंजाब सरकार के परसोनल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी यू.टी. चंडीगढ़ का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारी या कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।