17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म कैपिटल बनाने की तैयारी तेज़, प्रधानमंत्री मोदी ने...

उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म कैपिटल बनाने की तैयारी तेज़, प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में बताए विकास के नए आयाम

8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया संबोधन में उत्तराखंड की अपार पर्यटन संभावनाओं को रेखांकित करते हुए राज्य को देश का प्रमुख विंटर टूरिज्म हब बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और अद्भुत पर्वतीय भू–दृश्यों के कारण उत्तराखंड सर्दियों में देश–विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को ‘विंटर टूरिज्म कैपिटल’ के रूप में विकसित करना है, ताकि पर्यटक यहां की अद्भुत जलवायु, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर का अनूठा अनुभव कर सकें।

साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स का आदर्श केंद्र बताते हुए कहा कि राज्य की अनोखी भौगोलिक संरचना ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग जैसी गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर कार्य कर रही हैं। इससे स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे और पर्यटन उद्योग की आय भी बढ़ेगी।

डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ता ट्रेंड

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब देश का एक प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट बन चुका है। शांत वातावरण, आध्यात्मिक विरासत और खूबसूरत प्राकृतिक लोकेशनों के कारण राज्य में विवाह समारोहों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इससे होटल, कैटरिंग, सजावट, परिवहन और इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में व्यवसाय को नई ऊर्जा मिल रही है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी

पीएम मोदी ने बताया कि पर्यटन विकास को गति देने के लिए सरकार सड़क संपर्क, संचार सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं पर बड़े पैमाने पर काम कर रही है उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड पर्यटन, साहसिक गतिविधियों और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।