Home news Politics किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच एक युवक की बेरहमी से हत्या,...

किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच एक युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ काटकर बैरिकेड से लटकाया

किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।  यहां पर एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसके हाथ काटकर बैरिकेड से लटका दिया गया। सिंघू बार्डर पर आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास सुबह शख्स का शव लटका हुआ मिला। उसकी उम्र 35 वर्ष के करीब है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं।
व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।
लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की  सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था। बाद में किसान नेताओं ने आकर शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। शव अर्धनग्न था और केवल सफेद पायजामा पहने था।
जिसमें इसमें साफ देखा जा सकता है कि सिंघु बार्डर पर एक युवक  के दोनों हाथों को बांधकर लटकाया गया है वहीं, हत्या का आरोप निहंगों पर है, लेकिन स्थानीय पुलिस के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर कुछ लोगों ने एक अनजान व्यक्ति का दाहिना हाथ काट कर मार दिया। इसके बाद शव को किसानों के धरना स्थल के पास ले जाकर बैरिकेड पर लटका दिया। वहीं, जान गंवाने इस व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बृहस्पतिवार रात को ही की गई, उसके बाद शुक्रवार सुबह 5:30 बजे संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य स्टेज के पास करीब 100 मीटर घसीट कर निहंगों के ठिकाने यानी फोर्ड एजेंसी के पास शव को लाया गया। इसके बाद सुबह 6:00 बजे शव को लटकाया गया है, ताकि लोग देख सकें। वहीं, प्रबंधक थाना रवि कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जान गंवाने वाले युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वहीं, प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी हैं। एक हाथ कलाई के पास से काटा गया है।

धरना स्थल पर गहमागहमी का माहौल है। शुरुआत में तो पुलिस को भी नहीं आने दिया जा रहा था। फिलहाल यहां पर जमकर हंगामा हो रहा है। यहां पर आंदोलनकारी किसी को भी आने नहीं दे रहे हैं। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस को भी घटना स्थल से दूर रोका गया है।

 

 

Exit mobile version