17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की

7

कोलकाता के रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन की ओर आ रही एक ट्रेन के सामने कूदकर एक अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को सुबह कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। मेट्रो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को चोटें आयी हैं और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेट्रो अधिकारी ने बताया कि वह सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर दमदम जाने वाली मेट्रो के सामने कूद गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारण मेट्रो सेवाएं सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक बाधित रहीं।