17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लोग घरों में ही रहें इसलिए यह विधायक करवा रहा ऑनलाइन कम्पटीशन,...

लोग घरों में ही रहें इसलिए यह विधायक करवा रहा ऑनलाइन कम्पटीशन, लॉकडाउन बाद विजेताओं के मिलेगा इनाम

3

  : धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अपनी इस पहल को ‘हर दिन होगा नया टास्क’ नाम दिया है। CoronaVirus के खिलाफ जंग में अपनी सरकार का साथ देते हुए पूरा इंडिया लॉकडाउन का पालन कर रहा है। ऐसे में घरों में बंद लोगों के लिए मनोरंजन और टाइम पास सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया में लगातार सामने आ रहे वीडियो बता रहे हैं

कि लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वहीं एक विधायक महोदय ने भी अनूठी पहल की है। ये विधायक हैं धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया। उन्होंने ऐलान किया है कि LockDown के पालन कर रहे लोगों के लिए वे अपने फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाएंगे और इसके विजेताओं को लॉकडाउन खत्म होने पर सम्मानित करेंगे। पढ़िए धर्मशाला से मुनीष गारिया की रिपोर्ट –

इसके लिए उन्होंने 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की सूची भी बना ली है। शेष दिनों की सूची बनाई जाएगी। इसे “हर दिन होगा नया टास्क” नाम दिया है। विशाल नैहरिया का कहना है कि प्रतियोगिता शुरू करने का उद्देश्य लोगों को LockDown के दौर में घर में बनाए रखना है।

इससे उनका घर में मन लगा रहे। अभी तक प्रारंभिक प्लान है। LockDown जारी रहा तो प्रतियोगिताएं आगे भी रहेंगी। Coronavirus से लड़ने 10वीं के छात्र ने दी PM मोदी को बड़ी सलाह, आप भी जानकर करेंगे तारीफ यह भी पढ़ें जानिए कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी