17.6 C
New York
Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मौजूदा पीढी के बल्लेबाजों में सिर्फ कोहली ही लीजैंड बनने लायक :...

मौजूदा पीढी के बल्लेबाजों में सिर्फ कोहली ही लीजैंड बनने लायक : मोईन खान

8

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा पीढी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर लीजैंड बन सकते हैं । पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है । उन्होंने जीटीवी न्यूज से कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि कोहली मौजूदा पीढी के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर एक लीजैंड बन सकते हैं ।’’

उन्होंने पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटरों पर निराशा जताते हुए कहा ,‘‘ मौजूदा पाकिस्तानी टीम में 80 और 90 के दशक जैसे मैच विनर नहीं है । हमारे समय में कई मैच विनर होते थे ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया । इसकी शुरूआत सौरव गांगुली ने की थी यही वजह है कि भारत ने इतने बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं और उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी जबर्दस्त है ।’’