17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सरदार पटेल की पुण्यतिथिके अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले-...

सरदार पटेल की पुण्यतिथिके अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की रचना की

10

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना का महान कार्य किया है। वह भारत की एकात्मता और अखंडता के प्रतीक हैं।

राष्ट्र की अखंडता व एकात्मता के प्रतीक, वंचितों और अशक्तों के सशक्त स्वर, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने दर्जनों रियासतों को राष्ट्रीय भाव के एकात्म सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की रचना का महान कार्य किया था।

राष्ट्र की अखंडता व एकात्मता के प्रतीक, वंचितों और अशक्तों के सशक्त स्वर,’लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने दर्जनों रियासतों को राष्ट्रीय भाव के एकात्म सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की रचना का महान कार्य किया था। मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ यूपी कैबिनेट के कई सहयोगी मौजूद थे।