17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बीजू पटनायक के जीवन और कार्यों पर आधारित...

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बीजू पटनायक के जीवन और कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

4

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिग्गज नेता और अपने पिता दिवंगत बीजू पटनायक के जीवन और कार्यों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। कलिंगा फाउंडेशन ट्रस्ट और क्रिएटिव वेयरहाउस द्वारा प्रकाशित पुस्तक ”एडवेंचर ऑफ ए डेयरडेविल डेमोक्रेट” बीजू पटनायक के जीवन और कार्यों पर आधारित अपनी तरह की पहली पुस्तक है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता के वी सिंहदेव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शुक्रवार को हुए पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजू पटनायक एक दिग्गज थे। उनकी 104वीं जयंती पर लोग बेहद सम्मान, प्रेम और श्रृद्धा के साथ उन्हें याद कर रहे हैं। बीजू पटनायक पांच मार्च, 1916 को पैदा हुए थे।