17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अब अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी

अब अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी

7

उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरो इलाहाबाद और फिर अयोध्या के नाम बदलने के बाद अब चर्चा चल रही है कि अहमदाबाद का नाम भी बदला जाए। जिसको लेकर गुजरात के डिप्टी सीएम ने इसको लेकर बयान भी दिया है। वहीं, आगरा को लेकर भी ऐसी ही मांग की गई है।अब अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारीबता दें कि गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बयान दिया कि वह पिछले काफी समय अहमदाबाद का नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अहमदाबाद का नाम बदल कर्णावती किया जा सकता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी कहा है कि अहमदाबाद का नाम बदलने की मांग काफी समय से हो रही थी। उन्होंने कहा कि हम नाम बदलने के हर कानूनी एंगल पर विचार करेंगे, सही समय पर ठीक फैसला लिया जाएगा।
अहमदाबाद देश का इकलौता ऐसा शहर है, जिसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के तौर पर शामिल किया गया है। माना जाता है कि 1411 AD में अहमदाबाद शहर को अहमदशाह बादशाह ने बनाया था, जिस वजह से इस शहर का नाम अहमदाबाद रखा गया था। हालांकि, इस पहले अहमदाबाद के आसपास का इलाका 11वीं सदी में बसना शुरू हुआ था, उस समय इसे अशवाल कहा जाता था। चालुक्‍य शासक कर्ण ने अशवाल के भील शासक को युद्ध में हराकर साबरमती नदी के किनारे कर्णावती शहर को बसाया था. सुल्‍तान अहमद शाह ने 1411 ईस्‍वी में कर्णावती के पास एक नए शहर की नींव रखी और इसका नाम अहमदाबाद रखा।अब अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारीसाथ ही उत्तर प्रदेश के आगरा का भी नाम बदलने की मांग होने लगी है। आगरा का नाम अग्रवन करने की मांग की गई है. आगरा के ही बीजेपी नेता जगन प्रसाद ने शहर का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिख दी है। उन्होंने सीएम को लिखा है कि क्योंकि यहां पर काफी वन हैं और महाराजा अग्रसेन के काफी चाहने वाले इस शहर में रहते हैं इसलिए शहर का नाम आगरावन होना चाहिए।