17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के शादी की ’शीग्र संभावना’

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के शादी की ’शीग्र संभावना’

6

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों ने इंडियन आइडल 11 में काफी सुर्खियां बटोरी थी। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों की शादी की खबरों ने इंडियन आइडल 11 के टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। शो के दौरान नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की कुछ रस्में भी हुई थी। जिसमें शो के कंटेस्टेंट और जजेस ने भी हिस्सा लिया था। हांलाकि बाद में इसे टीआरपी का खेल बताया गया।

हाल ही में उदित नारायण ने के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि वह अपने बेटे आदित्य नारायण की शादी नेहा कक्कड़ के साथ करने में इच्छुक हैं। इतना ही नहीं उदित नारायण की पत्नी और नेपाली गायिका दीपा नारायण भी नेहा को बहू के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

देखा जाए तो आदित्य नारायण को की मौके पर नेहा कक्कड़ की तारीफ करते हुए देखा जाता है तो वहीं नेहा भी हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप के बाद आदित्य के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं। फैंस भी दोनों को शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहते हैं। दोनों सिंगर्स के नाम पर कई फैनपेज भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ एक्टिंग के बारे में सोच रही हैं। अगर फिल्म हिट रही तो वो एक्टिंग में अपना करियर जारी रखेंगी। वहीं आदित्य नारायण ने अपने किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं किया।