17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तराखंड श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार समेत 2 दहशतगर्द ढेर, ड्रोन हमले...

श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार समेत 2 दहशतगर्द ढेर, ड्रोन हमले के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन

1

श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकी
नदीम अबरार समेत 2 दहशतगर्द ढेर,

श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार समेत 2 दहशतगर्द ढेर – श्रीनगर के पारिंपोरा में सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इनमें पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार और एक उसका स्थानीय साथी शामिल है। अबरार लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर भी था। उसे कल ही गिरफ्तार किया था। देर रात तक सिर्फ एक आतंकी के मारे जाने की खबर थी।सोमवार शाम 6 बजे सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया था। सबसे पहले यहां से स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया।

अबरार की निशानदेही पर हथियारों की तलाशी की जा रही थी तभी एक घर में छिपे
उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें CRPF के 3 जवान और अबरार जख्मी हो गए।
जवाबी कार्रवाई में अबरार का साथी मारा गया।
बाद में अबरार ने भी दम तोड़ दिया
24 घंटे में श्रीनगर के सबसे ज्यादा सुरक्षित इलाकों में 3 बड़ी घटनाएं हुई हैं,
जबकि त्राल में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बनाया है।

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन

2 दिन पहले शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से दो धमाके किए गए थे। इस हमले में एयरफोर्स स्टेशन की छत को नुकसान हुआ था और 2 जवान घायल भी हुए थे। ड्रोन के जरिए एयरबेस के भीतर दो IED गिराए गए थे। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। यह अपनी तरह का पहला हमला था। दोनों धमाके शनिवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुए। ब्लास्ट इंडियन एयरक्राफ्ट्स के करीब ही हुआ था।

यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है।
रविवार-सोमवार की रात जम्मू के ही कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर 2 ड्रोन दिखाई दिए हैं।
सेना ने उन्हें गिराने के लिए फायरिंग की, पर वो अंधेरे में गायब हो गए।
मिलिट्री ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
DD न्यूज के मुताबिक, रविवार रात 11.30 बजे और सुबह 1.30 बजे अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) मिलिट्री बेस पर नजर आए।
इसके बाद सेना अलर्ट पर है।

अवंतीपोरा के हरिपरिगाम गांव में रहने वाले SPO फैयाज अहमद के घर में रविवार रात करीब 11 बजे कुछ हथियारबंद लोग जबरदस्ती घुस आए।
उन्होंने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस हमले में अहमद के अलावा उनकी पत्नी राजा बानो और बेटी राफिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ देर बाद अहमद और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स

25 साल की राफिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी भी मौत हो गई।श्रीनगर के बर्बर शाह इलाके में शनिवार को पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इसमें जवानों को तो नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए थे। इनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया था। मरने वाले की पहचान मुदासिर अहमद के रूप में हुई थी।