17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तर प्रदेश प्यार के बीच आए पांच हजार रुपये, मनचाहा नेक ना मिलने पर...

प्यार के बीच आए पांच हजार रुपये, मनचाहा नेक ना मिलने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी

8

दुल्हे ने पांच हजार रुपये नेक देने से किया मना, तो दुल्हन ने मंडप से लौटाई बारात

हमीरपुर- सगाई हो, शादी हो या कोई दूसरा शुभ प्रसंग, हर प्रसंग में नेक-शगुन एक अहम महत्व रखता है। बड़े-बुजुर्ग छोटो को आर्शीवाद के रुप में नेक (पैसे) देते हैं। नेक दो लोगों और परिवारों के रिश्ते को मजबूत बनाता है, दोनों (बड़ों-छोटो) में इज्ज़त और आदर की भावना को प्रोत्साहित करता है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि जो नेक रिश्तों में प्यार का रस भरता है, वहीं नेक प्यार जैसे एक खूबसूरत रिश्ते की नींव हिला सकता है। जी हां, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से ऐसा ही शादी का एक अनोखा ड्रामा सामने आया है। स्टेज पर जब दुल्हे ने दुल्हन की बहनों को पांच हजार रुपये नेक के रुप में देने से मना किया तो दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दुल्हन ने दुल्हे को कंजूस कहकर उससे रिश्ता ही तोड़ लिया।

मामला हमीरपुर के बौखरा गांव का है, हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव से बौखरा गांव में दुल्हा विपिन बारात लेकर पहुंचा था। दुल्हा बारातघर में तो पहुंच गया, स्टेज तक भी पहुंच गया, पर जैसे ही वरमाला का समय नजदीक आने वाला वैसे ही दुल्हन की पांच बहनें दुल्हे से पांच हजार रुपये के नेक की डिमांड करने लगी, दुल्हे ने पहले पांच सौ फिर नेक को डेढ़ हजार तक भी पहुंचाया, पर सालियां पांच हजार की जिद्द पर अड़ी थी।

दुल्हा और उसके परिवार वाले जब लड़की वालों की डिमांड को नजरअंदाज करने लगे तो दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी। दोनों परिवारों में बारातघर में ही तू-तू मैं-मैं शुरु हो गई। हालात इतने खराब हो गए कि शादी में पुलिस को अपनी हाजिरी देनी पड़ी। पुलिस ने दोनों परिवार को समझाया, पर इस झगड़े के बाद लड़की के परिजनों ने रिश्ता तोड़ना ही बेहतर समझा और रिश्ता तोड़ दिया, जिसके बाद दुल्हे को मायूस होकर अपने घर लौटना पड़ा।

फिलहाल लड़की और लड़के वाले एक-दूसरे पर बेहिसाब लालछन लगा रहे हैं। लड़के वालों का कहना है कि लड़की वालों ने दुल्हन को नेक में दिए हुए गहने भी अपने पास रख लिए और वापस करने से मना कर रहे हैं। ये शादी लव मैरिज थी। आपको बता दें दुल्हन ने जिस दुल्हे को स्टेज से वापस भेजा है, वो ही दुल्हन कुछ साल पहले इसी दुल्हे के साथ शादी करने के लिए घर से भागी थी। घर से भागने के बाद दोनों (दुल्हा-दुल्हन) के घरवालों ने शादी के लिए हां कह दिया था, जिसके बाद दोनों अपने घर लौटे थे।

Also Read: मासूम चीखती रही, बुजुर्ग को ना आई दया, रेप जैसी घिनौनी वारदात का एक और मामला