Home राज्य उत्तराखंड उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात के बीच आज गृह मंत्री...

उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात के बीच आज गृह मंत्री अमित शाह का दौरा,

Uttarakhand -उत्तराखंड में प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार देर रात देहरादून पहुंच गए हैं।  आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए ‘प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे’। बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

इस दौरान उनके साथ  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे,

अमित शाह आपदा प्रभावित स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह राज्य अतिथि गृह पहुंचे, यहां शाह अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। इस दौरान वह अधिकारयों को दिशा-निर्देश भी देंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड-में-भारी-बारिश,

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। इसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद में जुटने का आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सभी कॉल सेंटर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक जुड़े हैं। 

कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को तत्काल टीमें बनाकर प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट, कपड़े और जरूरी सामान जरूरतमंदों को मुहैया कराया जाएगा।

 

Exit mobile version