17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मात्र एक रुपये में सिखाते हैं, गिटार

मात्र एक रुपये में सिखाते हैं, गिटार

5

आपको सुनकर हैरानी होगी कि दिल्ली में एक शख्स ऎसा भी है, जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों को कला की शिक्षा दे रहा है और वो भी मात्र 1 रुपये में। जी, हाँ दिल्ली में अब आप संगीत सीख सकते है और वो भी मात्र एक रुपये में।मात्र एक रुपये में सिखाते हैं, गिटारबता दे कि, संगीतज्ञ एसवी राव, पेशे से सिविल इंजीनियर रहे हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। इन्होंने कई साल तक एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर के रूप में काम किया है। वही लोग इन्हें गिटार राव भी कहते हैं।
गिटार राव जब नौकरी करते थे तब किसी कारणवश कर्ज में डूब गए। धीरे-धीरे यह कर्ज उनके लिए बोझ बनता चला गया। बाद में वे नौकरी के साथ-साथ घर छोड़कर तिरुपति चले गए। तिरुपति की एक संगीत अकादमी में इन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया। संगीत इनका तनाव कम करने में कामयाब रहा। राव फिर घर वापस आ गए लेकिन यह भी तय किया कि लोगों को संगीत सिखाएंगे। वर्तमान में इनके पास ना रहने की जगह है ना सोने की। ये आंध्र भवन की लॉबी में रहते हैं सोते हैं, जनरल बाथरुम का इस्तेमाल करते हैं। इनके पास 4-5 गिटार और बांसुरियां जो लोगों को सीखने के लिए देते हैं। सुबह 7-9 आंध्र भवन के पास संगीत सिखाते हैं, दोपहर 2 से 6 बजे तक विजय चौक पर जबकि शाम में 6 से 9 बजे तक इंडिया गेट के पास लोगों को संगीत सिखाते हैं। राव सिर्फ लोगों को म्यूजिक नहीं सिखाते हैं बल्कि उन्हें म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी मुफ्त में देते हैं और उन्हें प्रतिदिन मात्र 1 रुपये में संगीत सिखाते हैं।मात्र एक रुपये में सिखाते हैं, गिटार

राव की इच्छा है कि वह प्रधानमंत्री ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की तरह ‘संगीत भारत मिशन’ की शुरुआत करें। उनका मानना है कि उनके पास संगीत का कोई एक्सपर्ट ज्ञान तो नहीं है लेकिन वे लोगों को संगीत का बेसिक ज्ञान देना चाहते हैं।