17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चट्टान से गिरने से JNU स्कॉलर की मौत…

चट्टान से गिरने से JNU स्कॉलर की मौत…

12

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU के कैंपस में एक छात्र की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। इस छात्र की पहचान 30 वर्षीय प्रवीण तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण 30 दिसंबर के दिन अपने दोस्तों के साथ कैंपस के अंदर स्थित पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से वह नीचे गिर गया।

इसके बाद किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था और जेएनयू के ICSSR में पढ़ाई कर रहा था। जिस वक्त वह चढ़ाई कर रहा था उसके दोस्त नीचे खड़े वीडियो बना रहे थे। उसी वीडियो में पूरी घटना कैद हुई है कि कैसे प्रवीण चढ़ने की कोशिश कर रहा था और पत्थर गिरने से वह भी गिर गया।

जब प्रवीण पहाड़ी पर चढ़ रहा था तो उसके दोस्तों ने उसे कई बार आगाह किया कि वह गिर सकता है लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने पूछा भी कि उसका बैलेंस इतना अच्छा कैसे है क्या उसने पहले भी पहाड़ी पर चढ़ाई की है।