Home news Entertainment IT कंपनी ने 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए 100...

IT कंपनी ने 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए 100 कर्मचारियों को तौफे में दी कार

चेन्नई:- आपको जानकारी दे दिया जाए कि यहां की एक आईटी कंपनी Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते नज़र आए हैं। दरअसल कंपनी के मालिक ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट करते नज़र आए हैं। बताया यह जा रहा है कि कंपनी ने कर्मचारियों के हित और खुशी को ध्यान में रखते हुए यह अहम निर्णय लिया हैं। सभी कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कंपनी की कार गिफ्ट की गई है।

IT के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम ने बताया, “हमारी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दी है। कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।”

जानकारी दे दिया जाए कि वहीं Ideas2IT के संस्थापक और अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन ने कहा कि कर्मचारियों ने कंपनी को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किए हैं। बता दिया जाए कि ये कार उन्हें कंपनी की ओर से नहीं मिल रहा है बल्कि उन्होंने इसे अपनी मेहनत से कमाया है।

Exit mobile version