Home सेहत Health A-Z गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय, ये 5 जड़ी बूटियां...

गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय, ये 5 जड़ी बूटियां रखेंगी आपको हीट स्ट्रोक से दूर

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी का मौसम कई लोगो के लिए समर वेकेशन के तौर पर आता है लेकिन इसमें कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। जी हां, गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। अक्सर गर्मियों में हीट स्ट्रोक बीमारी के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। जिसमें लोगों को सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर इन समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए या हल्के में लिया जाए तो ये कभी-कभी आपके लिए घातक भी साबित हो सकती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस मौसम में अपना अच्छे से ख्याल रखें और खुद को हिट स्ट्रोक से बचाएं। इस समस्या से बचने के लिए आप जड़ी-बूटियों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में हमने कुछ खास जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी है, जो आपके शरीर को गर्मी से लड़ने और उसे संतुलित रखने में मदद कर सकती हैं।

आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जड़ी-बूटियां।

1. धनिया

रसोई घर में मौजूद धनिया आपके खाने की सुगंध दोगुना कर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यह सिर्फ खाने के स्वाद को ही बढ़ावा नहीं देती बल्कि आपकी सेहत को स्वस्थ्य रखने में मदद भी कर सकती है। जी हां धनिया की तासीर ठंडी होती है। जीसका सेवन करने से शरीर के अंदर ठंडक पहुंचती है। इसके इस गुण के चलते इसका सेवन गर्मियों के मौसम बहुत फायदेमन्द माना जाता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में धनिया का सेवन करते है , तो आप हिट स्ट्रोक और शरीर में बढ़ने वाली समस्या से राहत पा सकते हैं।

2. पुदीना

पुदीना का सेवन हमारे शरीर के लिए हर तरह से फायदेमन्द माना जाता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को बीमरियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। यह गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं का बेहतर तरीके से इलाज करता है। जिससे पेट ठंडा रहे और शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद मिले।

3. गुलाब

गुलाब में पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लामेट्री गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं साथ ही पेट में होने वाली जलन को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। गर्मियां के मौसम में गुलाब की पंखुड़ियां का सेवन आपको गर्मी के बढ़ते तापमान से बचाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप चाहें तो इससे बनी चाय या गुलुकंद का सेवन कर सकती हैं।

4. लेमनग्रास

गर्मियों के मौसम में यदि आप खुद को गर्मी के प्रकोप से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप लेमनग्रास का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी चाय बना कर पी सकते हैं या सूप और करी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

5. गुड़हल के फूल

गुड़हल में कूलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। जो आपको गर्मी के प्रकोप से बचाने में मदद करती हैं। इसलिए गर्मियों में आकर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी इस समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे अपनी इच्छानुसार किसी भी तरह से सेवन कर सकते हैं। यह हर तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द साबित हो सकता है।

Exit mobile version