17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य दिल्ली दिल्ली में बढ़ी ठंड, 3.7 तक पहुंचा पारा…

दिल्ली में बढ़ी ठंड, 3.7 तक पहुंचा पारा…

7

दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर शुरू हो गया है। रविवार सुबह राजधानी में तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी राजधानी का तापमान इस साल का सबसे कम 4 डिग्री तक पहुंच गया था। एक ओर जहां दिल्ली में घटते तापमान ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं गुरुग्राम ठंड के मामले में दिल्ली से भी आगे निकल गया। गुरुग्राम में शनिवार को तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, फिलहाल एनसीआर में उत्तर पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से ठंड लेकर आ रहीं हैं। इन राज्यों में हाल ही में बर्फबारी भी हुई है, इन राज्यों से आ रही ठंडी हवाएं बादल के आवरण में कमी तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा और अगले कुछ दिन तापमान 5-6 डिग्री के आसपास रहने का ही अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में कोहरे में बढ़ोतरी भी हो सकती है।