जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई, हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर एक्शन, 1500 जवान मुस्तैद

2

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुधवार को बुलडोजर चलाया गया।वही इस मामले उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कहना है कि ये कार्रवाई अवैध संपत्तियों और अतिक्रमण पर की जा रही है।  इस कार्रवाई को देखते हुए करीब 1500 जवान तैनात किए गए हैं। दरअसल, जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर 20 और 21 अप्रैल को बुलडोजर चलाने का ऐलान किया है।  बीजेपी ने भी हिंसा के आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। अतिमक्रमण हटाने की कड़ी में बुधवार सुबह सबसे पहले कुशल चौक पर बुलडोजर के जरिये रेहड़ियों को तोड़ा गया। रेहड़ियों को तोड़ने के बाद अन्य अवैध निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है। कुशल चौक पर ही हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। इससे पहले बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास बुलडोजर पहुंच गया और अगले दो दिन तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- लाउडस्पीकर पर तेज स्वर में संगीत बजाने के कारण पुलिस ने मस्जिदों सहित लगभग 900 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किया 

16 अप्रैल को निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा करने वालों पर आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को कार्रवाई के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है। इस वजह से लोग समान उठा कर भाग रहे हैं। यह सिलसिला बुधवार सुबह से ही जारी है।

वहीं, एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले डीसीपी उत्तर पश्चिम उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में स्थिति का जायजा लिया, जहां पर 16 अप्रैल को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी।

ये भी पढ़े- उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के पास पिघल रही है बर्फ और पिघलती बर्फ नदी में बहती हुई दिखी

जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर राजा इकबाल सिंह (मेयर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम दिल्ली) का कहना है कि ये हमारा रूटीन का काम है कि जहां अवैध निर्माण और सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हो, वो जगह हम खाली करवाते हैं। हमने पहले भी इस जगह को साफ करने के लिए नोटिस दिए हैं. आज (बुधवार) भी हम वही काम करने वाले हैं। हमारा यही संदेश है कि लोग सार्वजनिक ज़मीन को फ्री छोड़ दें।

ये भी पढ़े- जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई, हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर एक्शन, 1500 जवान मुस्तैद

9 बुलडोजर जहांगीरपुरी पहुंच गए हैं। सड़कों पर पड़े सामान को हटाया जाने लगा है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करीब 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस कार्रवाई में नगर निगम के कमिश्नर समेत 100 कर्मचारी भी मौजूद हैं। कार्रवाई में नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह भी शामिल हैं।