17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गृह मंत्री ने चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपायों का किया...

गृह मंत्री ने चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपायों का किया स्वागत

8

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पांच राज्यों में चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपायों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन नियमों का पालन करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चुनाव वाले राज्यों के लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो राज्य और देश की प्रगति में योगदान दे।

अमित शाह ने ट्वीटकर कहा,  केंद्रीय चुनाव आयोग ने जनता की सुरक्षा के लिए कुछ जरुरी निर्णय लिए हैं, जिनका हम हृदय से स्वागत करते हैं। इनका पालन करना सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा स्वस्थ व सुरक्षित चुनावों के लिए संकल्पित है। लोगों की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ और सुरक्षित चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की। पांच राज्यों में चुनाव सात चरणों में होंगे और परिणाम 10 मार्च, 2022 को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह की शारीरिक रैली या रोड शो की अनुमति नहीं दी जाएगी।