17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केदारनाथ और बदरीनाथ में किए दर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केदारनाथ और बदरीनाथ में किए दर्शन

11

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने धार्मिक यात्रा कार्यक्रम के तहत आज सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि, शांति और दिल्ली की प्रगति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम जाकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा सभा द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला हरिद्वार दौरा था।

गंगा स्नान के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपनी प्रमुख भूमिका निभाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जैसे संत यमुना को पवित्र और स्नान योग्य बनाना चाहते हैं, वैसे ही मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना की स्वच्छता हेतु व्यापक अभियान पूरे कार्यकाल में जारी रहेगा।

रेखा गुप्ता ने रविवार को हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया और कहा कि, धर्मनगरी से संकल्प लेकर जा रही हूं कि दिल्ली में नदियों की स्वच्छता, धार्मिक स्थलों की रक्षा और मूल सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने का पूरा प्रयास करूंगी।