17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ‘मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान’, सुषमा स्वराज से बोलीं हामिद की...

‘मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान’, सुषमा स्वराज से बोलीं हामिद की मां…

8

पाकिस्तान की जेल में सजा काटकर मंगलवार को भारत लौटे हामिद अंसारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। हामिद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करने के दौरान हामिद की मां ने कहा कि मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान।'मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान', सुषमा स्वराज से बोलीं हामिद की मां के लिए इमेज परिणामहामिद की मां फौजिया एएनआई द्वारा जारी वीडियो में कहती दिख रही हैं कि सब मैडम ने ही किया है। मुलाकात के दौरान सुषमा स्वराज ने हामिद की मां को गले से भी लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भारत लौटे 33 वर्षीय अंसारी पाकिस्तान में अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आए अंसारी ने मामले पर अटल रहने और इसे पाकिस्तान के समक्ष उठाने के लिए स्वराज और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया भी अदा किया।'मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान', सुषमा स्वराज से बोलीं हामिद की मां...बता दें कि वाघा-अटारी सीमा पार कर भारत लौटे मुंबई निवासी अंसारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 15 दिसंबर, 2015 को सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें पेशावर केंद्रीय कारागार में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत ने अंसारी तक राजनयिक पहुंच की मांग के लिए 96 बार ‘नोट वरबल्स (राजनयिक तौर पर संवाद) जारी किया।

उन्होंने बताया कि अंसारी की रिहाई भारत की तरफ से लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है। अंसारी को 2012 में कथित तौर पर अवैध तरीके से अफगानिस्तान से पाकिस्तान में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया था।खबरों के मुताबिक वह एक लड़की से मिलने पाकिस्तान गए थे जिनसे उनकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।