17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर मिशन मंगल की धाकड़ कमाई जारी

बॉक्स ऑफिस पर मिशन मंगल की धाकड़ कमाई जारी

5

अक्षय की फिल्म मिशन मंगल का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली मिशन मंगल ने सोमवार को अच्छी कमाई की है।

मिशन मंगल की जो ट्रेड रिपोर्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक मिशन मंगल ने सोमवार को भी 5.75 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई को जोड़ लें तो भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 170.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक मिशन मंगल ने ओवरसीज में शानदार कमाई की है। मिशन मंगल ने 25 अगस्त तक ओवरसीज में 5.85 मिलियन डॉलर (42.01 करोड़) की कमाई की है। ओवरसीज की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान अमेरिका और कनाडा (2.73 मिलियन डॉलर), यूएई और गल्फ कंट्रीज में (1.6 मिलियन डॉलर) है।