17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment Mission Mangal: दो दिन पहले रिलीज हुआ ये सॉन्ग जीत लेगा आपका...

Mission Mangal: दो दिन पहले रिलीज हुआ ये सॉन्ग जीत लेगा आपका दिल!

9

नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ कल यानी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिशन मंगल का गाना ‘Shaabaashiyaan’ दो दिन पहले ही रिलीज हो गया था जिसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुलहरी के साथ-साथ फिल्म ‘मिशन मंगल’ के सभी एक्टर नजर आ रहे थे।

फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही अक्षय कुमार सहित पूरी टीम प्रमोशन में जुट गई थी। ‘मिशन मंगल’ के प्रोमोशन के लिए अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ दिल्ली भी आए थे।  

जॉन अब्राहिम की फिल्म से भिड़ेगी ‘मिशन मंगल’

बता दें 15 अगस्त को ‘मिशन मंगल’ के साथ-साथ जॉन अब्राहिम स्टारर ‘बटला हाउस’ फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।